Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबूलाल दलबदल मामला : स्पीकर कोर्ट में दो याचिका पर हुई सुनवाई, बाबूलाल के वकील ने कहा- याचिका को रद्द करें

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  दलबदल मामले में बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दायर दो याचिकाओं पर स्पीकर रविंद्रनाथ महतो के कोर्ट में सुनवाई हुई. राजकुमार यादव और भूषण बाड़ा की ओर से दायर संविधान की दसवीं अनुसूची से संबंधित मामले पर सुनवाई के दौरान बाबूलाल मरांडी के वकील आरएन सहाय ने बाबूलाल का पक्ष रखा. वकील आरएन सहाय ने कहा कि इस मामले में पहले भी प्रिलिमिनरी ऑब्जेक्शन दिया गया है. यह केस चलने योग्य नहीं है. इसका कोई आधार नहीं है. इसलिए इसे रद्द किया जाये. उन्होंने कहा कि यह केस विधानसभा की नियमावली के भी प्रतिकूल है. उन्होंने कहा कि 11 फरवरी 2020 को जेवीएम का बीजेपी में मर्जर हुआ. 6 मार्च को इलेक्शन कमीशन ने मर्जर को सही करार दिया. वहीं मर्जर के 10 महीने बाद बाबूलाल के खिलाफ न्यायाधिकरण में पहला केस 16 दिसंबर 2020 को फाइल किया गया. ( झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की राजनीति से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/political-storm-jharkhand-lifted-from-ranchi-has-focused-on-santhal-pargana/">रांची

से उठा झारखंड का सियासी तूफान संथाल परगना पर केंद्रित हो गया है!

मर्जर के 10 महीने बाद ऑब्जेक्शन दिया गया

बाबूलाल मरांडी की ओर से अपील की गई कि जल्द से जल्द मामले में स्पीकर फैसला सुनाएं. वकील ने कहा कि दसवीं अनुसूची के रूल 6 में साफ लिखा है कि ऐसे मामलों में शीघ्र ऑब्जेक्शन देना होगा, जबकि मर्जर के 10 महीने बाद ऑब्जेक्शन दिया गया. वहीं रूल 7 कहता है कि अगर रूल 6 का उल्लंघन हुआ है तो स्पीकर वैसी अर्जी को खारिज कर देंगे और याचिकाकर्ता को सूचित करेंगे. उन्होंने कहा कि मर्जर को इलेक्शन कमीशन ने मान्यता दे दी है. इसलिए इसपर स्पीकर को फैसला लेने में देर नहीं करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - क्रिप्टो">https://lagatar.in/earthquake-in-crypto-market-other-currencies-including-bitcoin-on-red-mark-avalanche-fell-13-percent/">क्रिप्टो

मार्केट में भूचाल, Bitcoin समेत अन्य करेंसी लाल निशान पर, Avalanche 13 फीसदी लुढ़का

9 मई को बाबूलाल के खिलाफ दायर दूसरे मामलों की सुनवाई

सुनवाई के दौरान विधायक राजकुमार यादव ने अपना पक्ष रखा. वहीं भूषण बाड़ा की ओर से वकील श्रेय मिश्रा ने बहस में हिस्सा लिया. श्रेय मिश्रा ने कहा कि इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. WPC128 /2021 हाईकोर्ट में पेंडिंग है. इसका फैसला आने दिया जाये. बता दें कि 9 मई को बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव और बंधु की याचिका पर सुनवाई होनी है. इसे भी पढ़ें - गुनाहों">https://lagatar.in/sea-of-crimes-ias-pooja-singhal/">गुनाहों

का समंदर IAS पूजा सिंघल! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही