Search

 
 
 

दशम फॉल में महिलाओं से बदसलूकी पर बिफरे बाबूलाल, पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के दशम फॉल क्षेत्र से हाईवे तक महिलाओं की गाड़ी का पीछा करने और उनके साथ बदसलूकी की घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि सबसे चिंता की बात यह है कि महिलाओं द्वारा सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मदद के लिए नहीं पहुंची.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के दशम फॉल क्षेत्र से हाईवे तक महिलाओं की गाड़ी का पीछा करने और उनके साथ बदसलूकी की घटना को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि सबसे चिंता की बात यह है कि महिलाओं द्वारा सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मदद के लिए नहीं पहुंची.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार निवेशकों को राज्य में आने का निमंत्रण दे रही है, लेकिन ऐसी कानून-व्यवस्था के बीच कोई निवेशक कैसे भरोसा करेगा. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में पुलिस वाहन से खींचकर युवक की हत्या जैसी घटनाएं हों और महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित न हो, वहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

 

उन्होंने राज्य सरकार के पर्यटन को बढ़ावा देने के दावों पर भी सवाल उठाए. मरांडी ने कहा कि पर्यटन सीजन और मॉनसून के दौरान भी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों, दोनों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है.

 

बाबूलाल मरांडी ने रांची पुलिस और झारखंड पुलिस से मांग की कि दशम फॉल सहित राज्य के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक और प्रभावी इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही