Search

 
 
 

बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, कोरोना से निबटने को लेकर दिए कई सुझाव

 

Ranchi: बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए कई सुझाव दिए हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लगातार एक के बाद एक एप लॉन्च किये जा रहे हैं. इसकी जगह पर सिंगल टोल फ्री नंबर जारी करना चाहिए. कॉल सेंटर में 50 से अधिक लोगों को फोन रिसीव करने के लिए रखा जाना चाहिए, ताकि कॉल सेंटर 24 घंटे काम करे और लोगों को लाभ मिले. उन्होंने कहा कि DRDO और PM केयर फंड से कितने ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मिली है और अभी तक कितना इंस्टॉल हुआ है. इंस्टॉलेशन में हो रही देर के लिए उन्होंने अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी करने का सुझाव दिया है.

ऑक्सीजन ऑपरेट करने वाले लोग हों स्किल्ड

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट इंस्टालेशन के साथ उसके अति ज्वलनशीलता को ध्यान में रखा जाना चाहिए. 50 बेड या इससे अधिक वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट अग्निशामक सुरक्षा के साथ इंस्टॉल कराने की बाध्यता की जाए. बहुत से अस्पतालों में स्किल्ड लोगों के नहीं रहने के कारण संक्रमित मरीजों को हाई फ्लो दे दिया जाता है. इससे ऑक्सीजन का दुरुपयोग होता है साथ ही यह मरीज के हित में भी नहीं है. इसकी मॉनिटरिंग करने की व्यवस्था की जाये.

टीकाकरण में प्राइवेट संस्थाओं से ली जाए मदद

उन्होंने राज्य के सभी बड़े अस्पतालों में ICU, NIV और Bipap की संख्या बढ़ाने और स्किल्ड टेक्नीशियन को पदस्थापित करने का सुझाव भी दिया है. कहा है कि एमबीबीएस डिग्रीधारक डॉक्टरों, नर्स और मेडिकल कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देते हुए उनकी नियुक्ति की जाए. साथ ही कोविड टीकाकरण में लायंस क्लब, रोटरी क्लब जैसी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाना चाहिए. मरांडी ने कहा कि राज्य में सब्जी-बाजार लग रहा है, जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है, इसके लिए खुली जगहों को चिन्हित कराकर सब्जी बाजार- हाट लगवाया जाये. मरांडी ने आईएमए को 10 बेड का आईसीयू तैयार करके देने का सुझाव सरकार को दिया. आरटीपीसीआर मशीन के संचालन के लिए माइक्रोबाइलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की भी सलाह दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही