Search

 
 
 

मंत्री इरफान के बयान पर बाबूलाल का पलटवार, बोले- धमकी नहीं, सीधे अरेस्ट कराएं

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा दी गई जेल भेजने की धमकी पर कड़ा पलटवार किया है. जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि सरकार और पुलिस आपकी है, आप जब चाहें मुझे गिरफ्तार करवा सकते हैं.
 

Jamtara : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा दी गई जेल भेजने की धमकी पर कड़ा पलटवार किया है. जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि सरकार और पुलिस आपकी है, आप जब चाहें मुझे गिरफ्तार करवा सकते हैं.

 

प्रेस में बोलने के बजाय पुलिस को दें आदेश

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमकी देने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सीधे पुलिस को आदेश देना चाहिए कि बाबूलाल घूम रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार करो. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेल जाने से वे नहीं डरते, बल्कि जिस जेल (होटवार) को उन्होंने ही बनवाया था, वहां जाकर उन्हें धूप में इतनी मेहनत करने से थोड़ी राहत ही मिलेगी.

 

CAG रिपोर्ट का दिया हवाला, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री को सीएजी (CAG) की रिपोर्ट देखनी चाहिए, जिसमें विभाग की लापरवाही और एंबुलेंस जैसी गाड़ियों के दुरुपयोग का स्पष्ट उल्लेख है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि-

*   अस्पतालों में करोड़ों की मशीनें और उपकरण बिना उपयोग के सड़ रहे हैं.

*   कई जगहों पर अस्पताल के भवन तो बना दिए गए हैं, लेकिन वहां न डॉक्टर हैं और न ही नर्सें.

*   बिना मैनपावर के मेडिकल उपकरण केवल कमीशन खाने के उद्देश्य से खरीदे गए हैं.

 

चोर डरते हैं, समाज की लड़ाई लड़ने वाले नहीं

मरांडी ने स्पष्ट किया कि जेल जाने से केवल चोर, बदमाश और गुंडे डरते हैं. उन्होंने अपनी तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से करते हुए कहा कि वे समाज के हित के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और इस संघर्ष में वे किसी भी परिणाम का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन पर FIR दर्ज होती है, तो इसी बहाने स्वास्थ्य विभाग में हुए एंबुलेंस घोटाले की फाइलें भी सार्वजनिक होंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही