Search

 
 
 

Ranchi : वार्ड 45 में 70% व वार्ड 49 में 60% अवैध वाटर कनेक्शन, कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रही चोरी

गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में पानी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है. इसके लिए नगर निगम 65 पानी टैकरों से वार्डो में पानी पहुंचा रहा है. लोगों के प्यास बुझा रहे है. वहीं, कई इलाकों से जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें लगातार नगर निगम तक पहुंच रही हैं.
 

Ranchi : गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में पानी की मांग भी तेजी से बढ़ गई है. इसके लिए नगर निगम 65 पानी टैकरों से वार्डो में पानी पहुंचा रहा है. लोगों के प्यास बुझा रहे है. वहीं, कई इलाकों से जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें लगातार नगर निगम तक पहुंच रही हैं. 

 

निगम ने बताया कि नियमित जलापूर्ति के लिए लोगों को वैध वाटर मीटर कनेक्शन लेना जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग अवैध कनेक्शन के जरिए सप्लाई का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

नगर निगम ने बताया कि वार्ड 45 के डोरंडा आसपास के क्षेत्रों में करीब 70 प्रतिशत घरों में वैध वाटर मीटर कनेक्शन नहीं है. लोग सीधे पाइपलाइन से अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़कर पानी का उपयोग कर रहे हैं.

 

इससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राजस्व का भी नुकसान हो रहा है. निगम की धावा दल टीम ने कई बार अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन काटे हैं. दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है.

 

इधर, वार्ड 49 में भी करीब 60 प्रतिशत लोग अवैध तरीके से सप्लाई पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़कर पानी ले रहे हैं. नगर निगम बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे वैध वाटर मीटर कनेक्शन लगवाकर ही पानी का उपयोग करें, ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से जलापूर्ति की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही