Search

 
 
 

शहरवासियों ध्यान दें...चोरों की नजर में है आपके घर का वाटर मीटर

Ranchi: रांची शहर में वाटर मीटर चोरों ने शहर में आंतक मचा रखा है. एक ओर लोगों के घरों में फर्जी नगर निगम कर्मी बनकर मीटर चोरी कर भाग जा रहे हैं. तो दूसरी ओर रात का फायदा उठाकर मीटर का ढक्कन काटकर वाटर मीटर चोरी कर ले जा रहे हैं. करीब 10 लोगों ने नगर निगम में लिखित आवेदन देकर शिकायत और कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi: रांची शहर में वाटर मीटर चोरों ने शहर में आंतक मचा रखा है. एक ओर लोगों के घरों में फर्जी नगर निगम कर्मी बनकर मीटर चोरी कर भाग जा रहे हैं. तो दूसरी ओर रात का फायदा उठाकर मीटर का ढक्कन काटकर वाटर मीटर चोरी कर ले जा रहे हैं. करीब 10 लोगों ने नगर निगम में लिखित आवेदन देकर शिकायत और कार्रवाई की मांग की है.


इसके अलावा थाना में भी सनहा दर्ज कराए गए हैं. बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इस मामले को लेकर जब जलापूर्ति शाखा अधीक्षण प्रसून मुर्मू से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. नगर निगम वाटर मीटर का काम SPS  एजेंसी को दिया गया है. वाटर बिल का कलेक्शन भी एजेंसी ही करती है.  

                                   
मीटर चोरी के निम्न केस के बारे में जानें

 
केस 1 :  एदलहातु के भागवत कुमार ने बताया कि दो व्यक्ति बिना आईडी कार्ड पहने घर पहुंचे. एक व्यक्ति घर के अंदर घुसा और पाइप कनेक्शन को देखने लगा. दूसरा व्यक्ति गेट के बाहर खड़ा था.  बताया कि फर्जी नगर निगम कर्मी बनकर गर्मी का हवाला देते हुए पाइप का कनेक्शन की जांच करने लगा.


फिर वाटर कनेक्शन से संबंधित डॉक्यूमेंट मांगे. उसके बाद कहा कि कनेक्शन से संबंधित जो भी समान घटेगा,वह समान खरीदकर ला दिजिएगा, ऐसे कहकर घर में फर्जी निगमकर्मी प्रवेश करते हैं.


पीड़ित परिवार द्वारा घर से वाटर कनेक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट लाने से पहले ही वे चोर वाटर मीटर काटकर भाग जाते हैं. इस संबंध में बरियातु थाना में भी स्नहा दर्ज किया जा चुका है. इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में लिखित शिकायत भी की गयी है.

 

केस 2 :  न्यू नगर के बैजनाथ सिंह ने भी मीटर चोरी की नगर निगम में लिखित शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि हाल में घर में जलापूर्ति के लिए मीटर लगाया गया है. 13 मई की रात ही चोरों ने घर में लगा वाटर मीटर चोरों ने उड़ा लिए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही