Search

बाबूलाल मरांडी का दावा, चाईबासा में भ्रष्टाचार नहीं रुका, सिर्फ तरीका बदल गया

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा में मामला नहीं उठे, इसलिए कथित "पार्सल बॉयज" के नामों के आगे अब कोड वर्ड जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह सब सच्चाई छिपाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि चाईबासा डीसी डीएमएफटी को लेकर लगातार नए निर्देश जारी कर रहे हैं. लेकिन उनके ही नाक के नीचे "अमर रवि" और "श्याम सुंदर" क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी अब सामने आ चुकी है.  उन्होंने कहा कि डीएमएफटी से जुड़े लोग इन दोनों की भूमिका से अच्छी तरह परिचित हैं.
 
Ranchi :   नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चाईबासा में डीएमएफटी से जुड़े मामलों को लेकर राज्य सरकार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि उनके चाईबासा दौरे के बाद डीएमएफटी से जुड़े खेल का तरीका बदल गया है, लेकिन भ्रष्टाचार बंद नहीं हुआ है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा में मामला नहीं उठे, इसलिए कथित "पार्सल बॉयज" के नामों के आगे अब कोड वर्ड जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि यह सब सच्चाई छिपाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि चाईबासा डीसी डीएमएफटी को लेकर लगातार नए निर्देश जारी कर रहे हैं. लेकिन उनके ही नाक के नीचे "अमर रवि" और "श्याम सुंदर" क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी अब सामने आ चुकी है.  उन्होंने कहा कि डीएमएफटी से जुड़े लोग इन दोनों की भूमिका से अच्छी तरह परिचित हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी से जुड़े कुछ भ्रष्ट विधायक और अधिकारी मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनके बीच सेतु का काम करने वाले लोग चाहे जितने सबूत मिटाने की कोशिश करें, लेकिन सच हमेशा के लिए छिप नहीं सकता. उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले का भंडाफोड़ होकर रहेगा.

बाबूलाल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब भी सबक नहीं सीखे, तो उन आईएएस अधिकारियों की सूची देखनी चाहिए, जो भ्रष्टाचार के मामलों में जेल तक पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि सत्ता और पद हमेशा नहीं रहते, लेकिन भ्रष्टाचार का हिसाब एक दिन जरूर होता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही