Search

 
 
 

Ranchi News: हिंदपीढ़ी में रात को तोड़ा कार का शीशा, लड़के की बड़ा तालाब में डूबने से मौत

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बीती रात खड़े वाहनों का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया था. जिस नाबालिग लड़के ने शीशा तोड़ा था, आज उसकी बड़ा तालाब में डूबने से मौत हो गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में बीती रात खड़े वाहनों का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया था. जिस नाबालिग लड़के ने शीशा तोड़ा था, आज उसकी बड़ा तालाब में डूबने से मौत हो गई. 

 

Uploaded Image

बड़ा तालाब में  नाबालिग लड़के की डूबने से मौत


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि नाबालिग लड़का बड़ा तालाब के पास बैठा हुआ था. लोगों ने उससे शीशा तोड़ना की घटना को लेकर पूछा, तो लड़के ने कहा कि आज फिर रात में हम वाहनों का शीशा तोड़ेंगे. 

 

इसे भी पढ़ें:


प्रत्यक्षदर्शी हिंदपीढ़ी का रहने वाला मोहम्मद आजाद ने बताया कि नाबालिग लड़का बड़ा तालाब पास बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था. लड़कों से बातचीत करने के दौरान ही नाबालिग तालाब में कूद गया.  मोहम्मद आजाद और उसके दोस्तों ने लड़के को तालाब से बाहर निकला. नाबालिग द्वारा तालाब में कूदने की घटना दो बार हुई. तालाब से निकलने के बाद नाबालिग ने कहा कि मैं बड़ा तालाब का किंग हूं, मुझे यहां कुछ नहीं होगा. 

 

हालांकि जब तीसरी बार नाबालिग ने बड़ा तालाब में कूदा तो उसका नशीला पदार्थ तालाब में ही रह गया. उसे  नशीले पदार्थ को लाने के लिए वह वापस तालाब में कूदा, लेकिन बहुत देर बाद भी वापस नहीं आया. ज्यादा देर होने पर मोहम्मद आजाद और उनके चार दोस्त तालाब में जाते हैं. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मोहम्मद आजाद और उसके साथी जाते है, तो देखते हैं कि नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई है. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही