Search

सोनम वांगचुक के कहने पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, पानी पीकर जारी रखेंगे आंदोलन

सामाजिक कार्यकर्ता वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो को पानी पीते रहने की अपील की, ताकि आंदोलन भी चलता रहे और स्वास्थ्य भी ठीक रहे. वांगचुक की सलाह के बाद उन्होंने जल ग्रहण कर अपना निर्जला अनशन समाप्त कर दिया. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अनशन जारी रहेगा, लेकिन अब वे पानी का सेवन भी करेंगे.
 
Ranchi : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में निर्जला अनशन पर बैठे आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज सुबह सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान वांगचुक ने उनके स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए आंदोलन जारी रखने के साथ-साथ अपनी जान को खतरे में न डालने की सलाह दी.

सामाजिक कार्यकर्ता वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो को पानी पीते रहने की अपील की, ताकि आंदोलन भी चलता रहे और स्वास्थ्य भी ठीक रहे. वांगचुक की सलाह के बाद उन्होंने जल ग्रहण कर अपना निर्जला अनशन समाप्त कर दिया. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अनशन जारी रहेगा, लेकिन अब वे पानी का सेवन भी करेंगे. 

Uploaded Image

इस बीच डॉक्टरों की एक टीम धरना स्थल पर पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. देवेंद्र नाथ महतो के साथ महेंद्र मंडल भी अनशन पर बैठे हुए हैं.  बता दें कि ब्रह्मानंद कुमार अभी भी खुले में अनशन पर बैठे हैं और उन्होंने अब तक पानी का भी सेवन नहीं किया है. उनके निर्जला अनशन का आज चौथे दिन है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही