Search

 
 
 

Jamshedpur :  आफताब हत्याकांड का मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदू गिरफ्तार

आफताब आलम हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि शाहनवाज बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था. लेकिन इससे पहले ही कोर्ट परिसर के बाहर उसे हिरासत में ले लिया गया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें
  • कोर्ट में सरेंडर से पहले पुलिस ने दबोचा

Jamshedpur :  आफताब आलम हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है कि शाहनवाज बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था. लेकिन इससे पहले ही कोर्ट परिसर के बाहर उसे हिरासत में ले लिया गया.

 

गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस अपने साथ बर्मामाइंस थाना ले आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. आरोप है कि शाहनवाज उर्फ भोंदू ने ही आफताब आलम पर गोली चलाई थी. पुलिस जांच में शाहनवाज को इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है.

 

गौरतलब है कि जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास गोलीबारी हुई थी. फायरिंग की इस घटना में आफताब आलम  गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही