Search

 
 
 

Palamu  News : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ अंतिम संस्कार,बेटे अक्षत ने दी मुखाग्नि

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया. उसका अंतिम संस्कार हुसैनाबाद प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ.
 

Palamu : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया. उसका अंतिम संस्कार हुसैनाबाद प्रखंड स्थित उसके पैतृक गांव पथरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ.अंतिम संस्कार में पैरोल पर जेल से बाहर आई उसकी पत्नी रिया सिन्हा भी बुधवार सुबह पंहुची.वह सुजीत के शव को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी.सुजीत सिन्हा के पुत्र अक्षत ने पिता को मुखाग्नि दी.

 

 

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद रहे. वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.पूरे कार्यक्रम पर पुलिस प्रशासन की नजर बनी रही और शांतिपूर्ण माहौल में अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया.

 

बता दें कि सुजीत सिन्हा की मौत साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल ले जाने के दौरान जामताड़ा में हुई थी. पुलिस के अनुसार, उसने रास्ते में एक जवान की राइफल छीनकर भागने का हमला करने का प्रयास किया था,जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.

 

गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा फिलहाल चाईबासा जेल में बंद हैं.रांची पुलिस ने उन्हें गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर रंगदारी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के संचालन के आरोप में गिरफ्तार किया था. 

 

इससे पहले वह रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद थीं. जून 2026 में प्रशासनिक कारणों से उनका स्थानांतरण चाईबासा जेल कर दिया गया था. पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें पैरोल प्रदान की गई थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही