जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि जेन जी (Gen Z) और जेन अल्फा (Gen α) सरकार व सिस्टम से नाराज हैं. Gen Z और Gen α यानी 1997 से 2024 के बीच जन्म लेने वाले युवा. उनकी नाराजगी की कई वजहें हैं, लेकिन एक वजह जो खुल कर सामने आ रही हैं वह है सरकारी स्कूलों का बंद होना और सरकारी स्कूलों में बदइंतजामी का.
ताजा खबर यह है कि भारत सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट ने यह बताया है कि 2014-15 से 2024-25 के बीच देश में 94000 स्कूल बंद हो गए. यानी हर साल 9400 स्कूलों को सरकार ने बंद कर दिया. यह कितना बड़ा विरोधाभास है. देश की आबादी बढ़ रही है कि हमारी सरकारें हर दिन 25 स्कूलों को बंद कर रही हैं. रिपोर्ट का नाम तो बहुत लुभावना School Education System in India: Temporal Analysis and Policy Roadmap for Quality Enhancement 2026 है, पर इसके तथ्य बहुत खतरनाक संकेत.
इसे भी पढ़ें....
साफ है कि हमारी सरकारें Gen Z और Gen α को प्राईवेट स्कूलों की तरफ जाने को मजबूर कर रही है. यह तब हो रहा है जब Gen Z और Gen α के घर की आमदनी कम हो रही है. वह अपने घर में हर दिन यह महसूस कर रहे हैं कि उनके माता-पिता किस तरह फीस, स्कूल ड्रेस, किताब, कॉपी का जुगाड़ कर रहे हैं. किन दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.
इन सबके बाद भी जब वह पढ़ाई खत्म करते हैं, जब उनके हाथ में डिग्री होती है, तो उन्हें नौकरी या रोजगार नहीं मिलता. क्योंकि हमारी सरकारों ने पिछले 10-15 सालों में इसकी कोशिश ही नहीं की. सिर्फ डिग्री उद्योग को बढ़ावा दिया. जब Gen Z और Gen α प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, तो उनके सामने पेपर लीक और सीटें बिकने के मामले सामने आ जाते हैं.
इस तरह Gen Z और Gen α का पेशेंस खत्म हो रहा है. वह ना समझ पा रहे हैं और ना तय कर पा रहे हैं कि आगे उनका भविष्य किस तरफ जायेगा. नतीजा सामने हैं, युवा सड़क पर हैं. स्कूलों में क्लास रुम के बदले मैदान में, गेट पर विरोध करने लग जा रहे हैं. सरकारों और अफसरों को समय रहते चेतना होगा, वरना बहुत देर हो जायेगी.
10 सालों में किस राज्य में कितने स्कूल बंद हुए
| राज्य | 2014-15 में स्कूलों की संख्या | 2023-24 में स्कूलों की संख्या | कितने स्कूल बंद हुए | कितने % बंद हुए |
| मध्य प्रदेश | 1,21,849 | 92,439 | 29410 | 24.1% |
| उत्तर प्रदेश | 1,62,228 | 1,37,102 | 25,126 | 15.5% |
| ओड़िशा | 58,697 | 48,671 | 10,026 | 17.15% |
| जम्मू कश्मीर | 23,874 | 18,758 | 5,116 | 21.4% |
| झारखंड | 41,322 | 35,795 | 5,527 | 13.4% |
| अरूणाचल प्रदेश | 3,408 | 2,847 | 561 | 16.4% |
| नागालैंड | 2,279 | 1,952 | 327 | 14.4% |
| उत्तराखंड | 17,753 | 16,201 | 1,552 | 8.7% |
| गोवा | 906 | 789 | 117 | 12.9% |


Leave a Comment