- JPSC घोटाले की जांच पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल
- CID के ADG की भूमिका पर भी सवाल
Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC परीक्षा में कथित धांधली की जांच को लेकर CID पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस मामले की जांच आज CID कर रही है, उससे जुड़े इंटरव्यू बोर्ड में CID के ADG भी शामिल थे.
बाबूलाल मरांडी ने CID के ADG पर कोयला चोरी जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे होने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि ऐसे में JPSC मामले की जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
उन्होंने JPSC और JSSC परीक्षाओं की जांच CBI से कराने की मांग की. मरांडी के अनुसार, CBI जांच से पूरे मामले की गहराई से पड़ताल हो सकेगी और उन सभी लोगों की पहचान हो सकेगी, जो कथित धांधली में शामिल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जांच के जरिए यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि किन लोगों ने धांधली के जरिये नौकरी हासिल की और किन लोगों ने उन्हें इस पूरे मामले में मदद की. उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच की मांग की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

