Search

 
 
 

झारखंड में पेंशन भुगतान में देरी पर बाबूलाल ने उठाए सवाल, जल्द पैसा देने की मांग

Ranchi News: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कई बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लोगों के लिए हर महीने मिलने वाली पेंशन ही आय का मुख्य सहारा है. इसी पैसे से कोई अपनी दवा खरीदता है, तो कोई घर का राशन चलाता है. कई लोगों के लिए यह राशि उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाने से बचाती है. उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद लोग पेंशन नहीं मिलने के कारण दवा और खाने तक के लिए परेशान हैं. कुछ लोगों को यह चिंता है कि घर में अगली शाम चूल्हा कैसे जलेगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के भुगतान में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 5-6 महीनों से पेंशन का भुगतान रुका हुआ है. इससे जरूरतमंद लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कई बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लोगों के लिए हर महीने मिलने वाली पेंशन ही आय का मुख्य सहारा है. इसी पैसे से कोई अपनी दवा खरीदता है, तो कोई घर का राशन चलाता है. कई लोगों के लिए यह राशि उन्हें दूसरों के सामने हाथ फैलाने से बचाती है.

इसे भी पढ़ें - 

 

उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद लोग पेंशन नहीं मिलने के कारण दवा और खाने तक के लिए परेशान हैं. कुछ लोगों को यह चिंता है कि घर में अगली शाम चूल्हा कैसे जलेगा.

 

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए एक हजार रुपये की राशि छोटी हो सकती है, उनके लिए यही रकम बहुत मायने रखती है. एक बुजुर्ग के लिए यह दवा और इलाज का सहारा है, विधवा के लिए घर का चूल्हा जलाने का साधन है और दिव्यांग व्यक्ति के लिए आत्मसम्मान से जीने का जरिया है. उन्होंने सरकार से मामले में तुरंत संज्ञान लेने और वृद्धा पेंशन व दिव्यांग पेंशन का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही