Search

 
 
 

गीता कोड़ा पर हुए हमले पर बोले बाबूलाल – ये लोकतंत्र पर हमला

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गीता कोड़ा पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कहा है कि अपनी हार देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है, उसकी जितनी निंदा की जाये कम है. झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे हैं. इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-17-out-of-120-papers-from-around-the-world-are-of-students-of-jharkhand/">जमशेदपुर

: दुनिया भर के 120 में से 17 पेपर झारखंड के छात्रों के

सिंहभूम की जनता इसका सही जवाब देगी

बाबूलाल ने कहा कि यह हमला सिर्फ गीता कोड़ा पर ही नहीं बल्कि सिंहभूम की जनता पर भी है, जो गीता कोड़ा जी को अपना नेता मान चुकी है. सिंहभूम की जनता इसका सही जवाब देगी. सरायकेला मुख्यमंत्री का गृह जिला भी है. इस कृत्य में उनकी भी संलिप्तता का हमें संदेह हैं. जबसे गीता कोड़ा जी बीजेपी में शामिल हुई है और कांग्रेस और झामुमो की सरकार नाकामियां और भ्रष्टाचार पर मुखर रूप से बोलने लगी है. उसी दिन से हेमंत सोरेन और उनकी षडयंत्रकारी कोटरी ने पहले सोशल मीडिया पर और अब सामने से हमले शुरू कर दिए हैं.

गीता कोड़ा अब भाजपा की सिपाही है

बाबूलाल ने कहा कि गीता कोड़ा अब भाजपा की सिपाही हैं. उनके ऊपर हुआ हर हमला,लोकतंत्र पर हमला करना होगा और हम उसका माकूल जवाब देंगे. राज्य की पुलिस भी इन उपद्रवियों को रोकने में विफल साबित हो रही है. चुनाव आयोग से आग्रह करूंगा कि इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान ले और तुरंत करवाई करें. मरांडी ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि और लोकतंत्र के इस उत्सव को शांति पूर्वक मनाएं. इसे भी पढ़ें -गम्हरिया">https://lagatar.in/villagers-protested-against-bjp-candidate-geeta-koda-in-mohanpur-gamharia-did-not-allow-her-to-enter-the-village/">गम्हरिया

के मोहनपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का ग्रामीणों ने किया विरोध, गांव में नहीं घुसने दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही