Search

Ranchi News: छात्रों से मारपीट की घटना पर बाबूलाल ने साधा निशाना, कहा- यह परंपरा ठीक नहीं

Ranchi News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना को शर्मनाक बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर पुलिस की मौजूदगी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हमला किया.
 
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

इसे भी पढ़ें: 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों का आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा था, लेकिन सरकार ने पहले कथित तौर पर धोखे और साजिश के जरिए आंदोलन को कमजोर किया और अब छात्रों के साथ मारपीट कराई जा रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग के गांधी मैदान और गिरिडीह में छात्रों पर मास्क पहने लोगों ने लाठी से हमला किया, जबकि रांची में भी छात्रों के साथ मारपीट की गई.

बाबूलाल ने कहा कि छात्र झारखंड में छात्र आंदोलन को कथित रूप से रद्द करने और सरकार द्वारा न्यायालय में अपने फैसले का बचाव नहीं करने के विरोध में राहुल गांधी और सरकार का पुतला दहन कर अपनी आवाज उठा रहे थे. मरांडी ने कहा कि जब छात्र संगठित थे, तब सरकार उनके सामने आने से बचती रही, लेकिन अब प्री-प्लानिंग के तहत छात्रों को पीटा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही