Search

 
 
 

17 अगस्त से 7 चरणों में बाबूलाल निकालेंगे संकल्प यात्रा, 10 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में होगा समापन

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से 10 अक्टूबर तक झारखंड में संकल्प यात्रा निकलने वाले हैं. इसे लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक हुई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में जब से झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से यह राज्य हत्या लूट, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के नए-नए कीर्तिमान बना रहा है. हेमंत सरकार के कुप्रबंधन और कुप्रशासन ने राज्य को अराजकता के अंधेरे में धकेल दिया है. ऐसे में राज्य की जनता को इन परिस्थितियों से मुक्ति दिलाने के लिए बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं. 17 अगस्त को भोगनाडीह से यह यात्रा शुरू होगी और 10 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य सभा कर इसका समापन किया जाएगा. सात चरणों में यात्रा निकाली जाएगी और राज्य के सभी जिलों, 264 प्रखंडों और 81 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा पहुंचेगी. इसे पढ़ें- वायनाड">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-tribal-brothers-and-sisters-are-original-owners-of-this-country/">वायनाड

: राहुल गांधी ने कहा, आदिवासी भाई-बहन इस देश के मूल मालिक

7 चरणों में किस-किस विधानसभा में पहुंचेगी संकल्प यात्रा

पहला चरण (17 से 20 अगस्त)-  बरहेट, बोरियो, राजमहल, महगामा, गोड्डा, महेशपुर, पोड़ैयाहाट, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़ दूसरा चरण (23 से 27 अगस्त)- मधुपुर, सारठ, जरमुंडी, देवघर, शिकारीपाड़ा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी तीसरा चरण (4 से 6 सितंबर)- जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही, बरकट्ठा और बगोदर चौथा चरण (9 से 16 सितंबर)- हजारीबाग, बड़कागांव, मांडू, रामगढ़, सिमरिया, चतरा, पांकी, डालटनगंज, हुसैनाबाद, छतरपुर, भवनाथपुर, विश्रामपुर और गढ़वा पांचवा चरण (8 से 24 सितंबर)- लातेहार, मनिका, लोहरदगा, बिशुनपुर, गुमला, सिसई, कोलेबिरा, सिमडेगा, तोरपा, खूंटी, चक्रधरपुर, महेशपुर, मझगांव और चाईबासा इसे भी पढ़ें- देश">https://lagatar.in/tiranga-yatra-was-taken-out-across-the-country-army-rehearsed-dhruv-helicopter-showered-flowers-on-the-tricolor/">देश

भर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी, सेना ने फुलड्रेस रिहर्सल की, ध्रुव हेलिकॉप्टर से तिरंगे पर पुष्प वर्षा की गयी
छठा चरण (26 सितंबर से 1 अक्टूबर)- निरसा, सिंदरी, धनबाद, झरिया, बाघमारा, चंदनकियारी, बोकारो, बेरमो, गोमिया, गिरिडीह और गांडेय सातवां चरण (3 से 10 अक्टूबर)- खरसावां, सरायकेला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, बहरागोड़ा, घाटशिला, इचागढ़, सिल्ली, तमाड़, खिजरी, मांडर, कांके, हटिया और रांची [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही