Search

 
 
 

बाबूलाल की CM से मांग: वैसे लोगों से शिकायत मंगाएं,जिन्हें SIT व CID अफसरों ने लूटा

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुराग गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा है कि विज्ञापन निकालकर वैसे लोगों से शिकायत मंगाई जाए, जिनको एसआईटी व सीआईडी के अधिकारियों ने लूटा है.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुराग गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही कहा है कि विज्ञापन निकालकर वैसे लोगों से शिकायत मंगाई जाए, जिनको एसआईटी व सीआईडी के अधिकारियों ने लूटा है.  एसआईटी में शामिल रहे अधिकारियों के कार्यकाल और जमीन संबंधित शिकायतों की जांच की समीक्षा की जाए. पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता और उनके परिवार के नाम अर्जित संपत्तियों की जांच की जाए.

 

अनुराग गुप्ता पर लगाए आरोप


नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सीआईडी में जमीन घोटालों की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी का दुरुपयोग किया. एसआईटी के एएसपी दीपक कुमार ने अनुराग गुप्ता के लिए टूलकिट की तरह काम किया. 
बाबूलाल ने सीएम से यह भी कहा कि जिनका भयादोहन किया गया, उनको न्याय कैसे मिलेगा. यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो आगे ऐसी लूट पर अंकुश कैसे लगेगा?

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही