Search

 
 
 

हजारीबाग में आईवीएफ तकनीक से बच्ची का जन्म

 
Hazaribagh : हजारीबाग में पहली बार आईवीएफ तकनीक से बच्ची के जन्म आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ. यह इलाज फरवरी 2022 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता के प्रसिद्ध और नामी अभिर्भव इनफर्टिलिटी केयर की टेक्निकल टीम के सहयोग से हजारीबाग की प्रसिद्ध गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. रंजना शरण के नेतृत्व में शुरू किया गया. आईवीएफ उपचार के माध्यम से हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड स्थित सलगांवा के दंपती तिलेश्वर साव और सुनीता देवी को उनकी शादी के 13 साल बाद संतान सुख की प्राप्ति हुई. इसे भी पढ़ें :लालू">https://lagatar.in/ed-raids-cas-hideout-in-ranchi-in-case-related-to-lalu-yadav/">लालू

यादव से जुड़े मामले में ईडी ने रांची में सीए के ठिकाने पर की छापेमारी

कम खर्च में हजारीबाग में आईवीएफ का इलाज संभव- हर्ष अजमेरा

लगातार उपचार के बाद गुरुवार की रात को सिजेरियन के माध्यम से आरोग्यम हॉस्पिटल में ही इस दंपती को पुत्री की प्राप्ति हुई. दंपती ने अस्पताल और डॉक्टर का आभार जताया. उन्होंने कहा कि देश के कई चिकित्सकों से उपचार कराया था, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी थी. अस्पताल के संचालक हर्ष अजमेरा ने कहा कि महानगरों की तर्ज पर आधे से भी कम खर्च पर हजारीबाग में आईवीएफ का इलाज संभव है. इसे भी पढ़ें :जम्मू">https://lagatar.in/case-like-shraddha-murder-case-in-jammu-boyfriend-kills-female-doctor-sumedha-with-a-knife/">जम्मू

में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, बॉयफ्रेंड ने डॉक्टर सुमेधा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही