Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पंकज मिश्रा के करीबी बच्चू यादव ने ईडी को पूछताछ में दी कई अहम जानकारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा के करीबी बच्चू यादव से ईडी पूछताछ कर रही है. बीते चार जुलाई को ईडी ने बच्चू यादव को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद ईडी ने उसे छह दिनों का रिमांड पर लिया है. रविवार को हो रही पूछताछ में बच्चू ने साहिबगंज में चल रहे अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी को कई अहम जानकारियां भी दी हैं. इसके अलावा बच्चू यादव ने ईडी को जो जानकारी दी है, इससे आने वाले समय में ईडी कई लोगों से पूछताछ भी कर सकती है. इसे भी पढ़ें - जेवर">https://lagatar.in/jewelery-businessman-omprakash-murder-case-even-after-a-week-criminals-roaming-freely-polices-hands-empty/">जेवर

कारोबारी ओमप्रकाश हत्याकांड: सप्ताह भर बाद भी खुला घूम रहे अपराधी, पुलिस के हाथ खाली

ईडी को मिली है कई अहम जानकारी

बच्चू यादव से पूछताछ के दौरान ईडी को कई अहम जानकारियां मिली हैं. इस मामले में जल्द ही रांची, रामगढ़, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज के कुछ लोगों को नोटिस भेज सकती है. इसके अलावा बिहार के अलग-अलग जगहों से वाहनों की खरीद की है. अधिकांश वाहनों की खरीद में कैश का इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही है. जिससे ईडी अब वाहन के शोरूम से जानकारी जुटा रही है. बताया जाता है कि ये वाहन मिथलेश यादव, संजय यादव, लालू यादव समेत कई अन्य लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड हैं.

कौन है बच्चू यादव

बच्चू यादव साहिबगंज जिले के रामपुर करारा गांव का रहने वाला है. उसका साहिबगंज के सकरीगली में अवैध तरीके से क्रशर चलता था, जिसे ईडी ने पिछले दिनों जब्त कर लिया था. उसके पूरे खनन क्षेत्र की ड्रोन से मापी कराई गई थी. पता चला था कि करोड़ों रुपये का इसने अवैध खनन कर रखा है. झारखंड सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का चूना लगाया है. ईडी सूत्रों के अनुसार, बिना खनन चालान के बच्चू यादव का साहिबगंज के सकरीगली स्थित समदा घाट से बिहार के मनीहारी घाट के बीच अवैध स्टोन चिप्स आदि के ट्रक फेरी सेवा के माध्यम से चलते थे. वह प्रति ट्रक 1500 रुपये अवैध तरीके से राजस्व की चोरी करता था. करीब 200 ट्रक प्रतिदिन फेरी सेवा में चलते थे. इसके अलावा बच्चू यादव कई तरह के अपराध में भी शामिल रहा है, जैसे जमीन पर जबरन कब्जा, रंगदारी, हत्या आदि से संबंधित कई मामले बच्चू पर दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें - CWG:">https://lagatar.in/cwg-bhavina-patel-did-wonders-in-para-table-tennis-got-india-13th-gold/">CWG:

पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने किया कमाल, भारत को दिलाया 13वां गोल्ड
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही