Search

 
 
 

CWG: पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने किया कमाल, भारत को दिलाया 13वां गोल्ड

 
New Delhi:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जलवा बिखेर दिया. भारतीय पहलवानों ने पहले कुश्ती में अपना दम दिखाया. अब पैरा टेबल टेनिस में भारत की भाविना पटेल ने गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय खिलाड़ी ने फाइनल में नाइजीरिया की खिलाड़ी को 3-0 से हराकर पैरा टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दरअसल, पिछले साल टोक्यो पैरालिंपिक में इस भारतीय खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था. वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह 13वां गोल्ड मेडल है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-har-ghar-tricolor-campaign-agenda-of-bjp-mithilesh-thakur/">देवघर

: हर घर तिरंगा अभियान बीजेपी का एजेंडा- मिथिलेश ठाकुर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/TTTT-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="350" />

पैरा टेबल टेनिस में सोनल ने जीता ब्रॉन्ज

वहीं, इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की सोनल बेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 3-5 से ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला जीता. बहरहाल, भारत ने अबतक 13 गोल्ड मेडल जीत चुका है. इसके अलावा पिछले साल टोक्यो पैरालिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने गोल्ड मेडल जीता है. इसे भी पढ़ें-CWG:">https://lagatar.in/cwg-16-year-drought-ends-indian-womens-hockey-team-wins-bronze/">CWG:

16 साल का सूखा खत्म, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/FFFFF.jpg"

alt="" width="700" height="400" />

भारतीय पहलवानों का दबदबा

भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे मेडल जीता है. उनका पहला मेडल ही गोल्ड है. रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया. भारत का कुश्ती में यह चौथा गोल्ड मेडल है. इसके अलावा भारत की सीनियर पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया. विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया. उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/DDDDD-3.jpg"

alt="" width="640" height="360" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही