Search

 
 
 

CWG: 16 साल का सूखा खत्म, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

 
New Delhi: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल का सूखा खत्म कर दिया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022  के 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया. इस तरह भारत ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया. रोमांचक मुकाबले में तीसरे क्वार्टर के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने आखिरी क्वार्टर के आखिरी पलों में गोल दागकर मैच में वापसी कर ली. इसका फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हरा दिया. भारत की ओर से सलीमा टेटे ने पहला गोल दागकर भारत को न्यूजीलैंड से आगे कर दिया था. लेकिन आखिरी पलों में  न्यूजीलैंड की ओलिविया मेरी ने शूटआउट में गोल दागकर मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. सांसें रोक देने वाले मैच में आखिरकार भारतीय हॉकी महिला टीम ने बाजी मार ली. इसे भी पढ़ें-मुहर्रम">https://lagatar.in/ranchi-polices-appeal-regarding-muharram-do-not-make-objectionable-comments-on-social-media-action-will-be-taken/">मुहर्रम

को लेकर रांची पुलिस की अपील, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही