Sports News: आर्कटिक ओपन 2026 में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय टूर्नामेंट के पहले ही दौर में अपने-अपने पुरुष एकल मुकाबला हार कर बाहर हो गए है. वहीं युगल मुकाबले में भारत के कृष्णा प्रसाद गरागा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी ने चीन की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी हे जी टिंग और रेन जियांग यू को 10-21, 21-18, 22-20 से मात देकर मेंस डबल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है.
इसे भी पढ़ें:
कृष्णा-पृथ्वी की जोड़ी का अगला मुकाबला इंग्लैंड के ओलिवर बटलर और सैमुअल जोन्स से होगा. वहीं, तरुण मन्नेपल्ली ने कि पुरुष सिंगल्स ड्रॉ में भारत की उम्मीद बनाके रखी है. उन्होंने मंगलवार को क्वालिफ़ायर से मुख्य दौर में पहुंचे है. उन्होंने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसेन को 21-16, 21-14 से हराकर दूसरे दौर में जगह पक्की की है. प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में तरुण का मुक़ाबला फ़्रांस के दूसरे सीड खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से होगा.
विमेंस सिंगल्स में भारत का पीवी सिंधु ने गुरुवार को फिनलैंड के वंता में जापान की रिको गुंजी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिंधु ने 49 मिनट तक चले मुकाबले में रिको गुंजी को 21-15, 21-15 से हराया. अब शुक्रवार को पीवी सिंधु का क्वार्टर फाइनल में रत्चानोक इंतानोन से सामना होगा. चार साल से अधिक समय बाद दोनों खिलाड़ियों की पहली भिड़ंत होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

