Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Badminton: इंडोनेशिया ओपन 2026 में सात्विक-चिराग का सफर पहले ही राउंड में समाप्त

भारत की स्टार पुरुष बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया ओपन में पहले ही राउंड में सफर समाप्त हो गया. सात्विक को कंधे की चोट की वजह से पहले ही राउंड से बाहर होने पड़ा.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: भारत की स्टार पुरुष बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया ओपन में पहले ही राउंड में सफर समाप्त हो गया. सात्विक को कंधे की चोट की वजह से पहले ही राउंड से बाहर होने पड़ा. इस वजह से चिराग और उनकी जोड़ी को इंडोनेशिया ओपन से अपना नाम वापस लेना पड़ा. 

 

सात्विक -चिराग की जोड़ी मलेशियाई जोड़ी कांग खाई जिंग और एरॉन ताई के खिलाफ मुकाबले में उतड़ी. लेकिन पहले गेम में  6-11 से पीछे चल रहे भारतीय जोड़ी काफी संघर्ष करती नजर आई. सात्विक के अपने दाहिने कंधे में परेशानी थी. इस वजह से विरोधी जोड़ी को वॉकओवर दे दिया.

 

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने बयान में कहा कि सात्विक और चिराग ने चोट की वजह से इंडोनेशिया ओपन 2026 से नाम वापस ले लिया है. अब यह जोड़ी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देगी. हम दोनों को जल्द ही कोर्ट पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं.


बात दें, सात्विक के कंधे में परेशानी की वजह से इस जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया था. पिछले सप्ताह ही भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 18-21, 21-17, 21-16 से हराकर सिंगापुर ओपन जीता था. 

 

इंडोनेशिया ओपन में मिश्रित युगल जोड़ी रोहन कपूर और रुथविका गड्डे ने BWF सुपर 1000 इवेंट में दुनिया की 20 नंबर की ताइपे जोड़ी यांग पो-ह्सुआन और हू लिंग फांग को हराकर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, भारत के लक्ष्य सेन इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से अपना पहला राउंड मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

 

 https://lagatar.in/cricket-india-tour-of-new-zealand-in-october-match-schedule-released

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही