Search

 
 
 

सौरभ गांगुली की सुरक्षा घटी, Z की जगह Y श्रेणी की मिलेगी सुरक्षा

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली की सुरक्षा घटा दी गई है. उनकी सुरक्षा को जेड (Z) केटेगरी से घटाकर वाई (Y) कर दिया गया है. गांगुली वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष है.
 

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली की सुरक्षा घटा दी गई है. उनकी सुरक्षा को जेड (Z) केटेगरी से घटाकर वाई (Y) कर दिया गया है. गांगुली वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष है. 

 

गांगुली को पिछले कुछ वर्षों से जेड (Z) श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही थी. 2023 में उनकी सुरक्षा को वाई श्रेणी से जेड श्रेणी में बदला गया था. हालांकि, हालिया सुरक्षा समीक्षा के बाद राज्य प्रशासन ने उनकी सुरक्षा श्रेणी में बदलाव करने का फैसला लिया है.


पश्चिम बंगाल की नवनियुक्त सरकार ने पूर्व भारतीय कप्तान की सुरक्षा को कम करने का फैसला लिया है. राज्य सरकार ने यह फैसला राज्य की सुरक्षा ईकाइयों द्वारा सौरव गांगुली की सुरक्षा का विश्लेषण करने के बाद लिया है. 

 

राज्य के नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, गांगुली की मौजूदा सुरक्षा विश्लेषण के मुताबिक उन्हें 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा की जरूरत नहीं है. इसी वजह से उनकी सुरक्षा को कम करते हुए वाई श्रेणी में तब्दील कर दी गई है. 

 

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. उन्होंने बतौर कप्तान हरभजन सिंह, जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ और एमएस धोनी जैसे क्रिकेटरों को मौका देते हुए भारतीय टीम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

 

संन्यास के बाद गांगुली क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय हैं. कैब का अध्यक्ष रहने के बाद वह बीसीसीआई के अध्यक्ष थे. बीसीसीआई अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद फिर से कैब की कमान उनके हाथ में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही