Search

 
 
 

Sports News: U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने जीते 10 गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है. भारतीय टीम ने 10 गोल्ड समेत कुल 19 मेडल जीते. पीएम मोदी ने इस सफलता को युवा एथलीटों के पक्के इरादे और बेहतरीन प्रदर्शन की झलक बताया.
 

Lagatar Desk: पीएम नरेंद्र मोदी ने 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है. भारतीय टीम ने 10 गोल्ड समेत कुल 19 मेडल जीते. पीएम मोदी ने इस सफलता को युवा एथलीटों के पक्के इरादे और बेहतरीन प्रदर्शन की झलक बताया. 

 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम को 10 गोल्ड समेत 19 मेडल जीतने के लिए बधाई. उम्मीद है ये कामयाबियां आने वाले वर्षों में और भी युवा भारतीयों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी.

 

बता दें, भारतीय टीम ने आखिरी दिन 3 गोल्ड मेडल जीतकर अपने अभियान का शानदार अंत किया. इस चैंपियनशिप में भारत 19 मेडल अपने नामकर दूसरे स्थान पर रहा. जिसमें 10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहा. साल 2024 में भारत ने दुबई में आयोजित हुए संस्करण में 7 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज के साथ कुल 29 मेडल हासिल किए थे. पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में मोगली वेंकटराम रेड्डी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.


 
4x400 मीटर रिले दौड़ भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीता और नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया. इस विजेता भारतीय टीम में नीरू पाठक, संजय नेहाते, ताहुरा खातून और सहनूर बावा शामिल थीं. पुरुष 4x400 मीटर रिले दौड़ भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और उसे ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा. टीम में पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार एस और मोहम्मद अशफाक शामिल थे. 

 

4x100 मीटर रिले दौड़ में भारतीय महिला टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. टीम ने 45.05 सेकंड में दौड़ पूरी की. टीम में काजल हीराभाई वाजा, भावना, आरती और निपम शामिल थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही