Search

 
 
 

Sports News : एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सासाराम के पीयूष राज ने जीता कांस्य

Sasaram : सासाराम के पीयूष राज ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए है. हांगकांग में आयोजित 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 4×400 मीटर रिले रेस में 3:05.54 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीत लिया है.
 

Sasaram : सासाराम के पीयूष राज ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. पीयूष एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए है. हांगकांग में आयोजित 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 4×400 मीटर रिले रेस में 3:05.54 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीत लिया है. 

 

इस चैंपियनशिप में रोहतास के पीयूष राज सहित सैयद सबीर, रंजीत कुमार और मोहम्मद अशफाक शामिल थे. उन्होंने पदक जीतकर बिहार का नाम गौरवान्वित किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे रोहतास जिले और राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है. खेल प्रेमी, खिलाड़ी और विभिन्न खेल संगठनों के लोग लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

 

रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने इस उपलब्धि को बिहार एथलेटिक्स के इतिहास में एक नया अध्याय बताया. उन्होंने कहा कि पीयूष राज ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है.

 

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अंडर-20 वर्ग की 4×400 मीटर रिले स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतना पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही