Search

झारखंड टी-20 लीग: ऑक्शन में खिलाड़ियों पर धनवर्षा, रॉबिन मिंज पर बरसे 15.25 लाख

  • 50 लाख के बजट के साथ फ्रेंचाइजी टीमों ने 271 खिलाड़ियों पर लगाई बोली
  • 15 जून से आईपीएल की तर्ज पर सजेगा रोमांच का मैदान

Ranchi : झारखंड में क्रिकेट का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है. आईपीएल (IPL) की तर्ज पर आयोजित होने वाली 'झारखंड टी-20 लीग' का आगाज आगामी 15 जून से होगा. इस टूर्नामेंट के लिए शनिवार को जमशेदपुर में खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों पर जमकर दांव लगाया. नीलामी के दौरान रॉबिन मिंज को कोयलांचल सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने 15.25 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया.

 

वहीं, अनुभवी बल्लेबाज विराट सिंह को छोटानागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीदा. रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड ने 11 लाख रुपये में खरीदा. भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने 6.25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा.

Uploaded Image

इस ऑक्शन में कुल 271 खिलाड़ियों की सूची पेश की गई थी, जिनमें से प्रत्येक फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों का चुनाव किया. हालांकि, इस दौरान एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला जब स्टार खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को इस नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला और वे अनसोल्ड रहे. 

Uploaded Image

अब तक बिके खिलाड़ियों की लिस्ट

इस नीलामी की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह थी कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए अधिकतम 50 लाख रुपए का बजट (पर्स वैल्यू) दिया गया था. इसी निर्धारित बजट के भीतर सभी फ्रेंचाइजी को अपनी टीम के लिए 18-18 खिलाड़ियों का चयन करना था.

Uploaded Image

इस हाई-प्रोफाइल लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेंगी, जिनमें कोयलांचल सुपर किंग्स, छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटन्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं. नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इन सभी टीमों ने अपने 18-18 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार कर लिया है. 

 

आईपीएल के प्रारूप पर आधारित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य झारखंड के स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक प्रोफेशनल मंच प्रदान करना है. जमशेदपुर में संपन्न हुए ऑक्शन ने इस रोमांचक सफर की औपचारिक शुरुआत कर दी है. 15 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले को लेकर राज्य के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//