Search

 
 
 

झारखंड महिला T20 टूर्नामेंट अब रांची में, 3 जून से शुरू होंगे मुकाबले

Ranchi: झारखंड महिला T20 टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में बड़ा बदलाव किया गया है. यह प्रतियोगिता पहले हजारीबाग में आयोजित होनी थी. अब सभी मैच रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में खेले जाएंगे. लाइव टेलीकास्ट में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण यह फैसला लिया गया है. इस टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें - कोल्हान डायनामोज, छोटानागपुर ब्लास्टर्स, संताल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स की टीमें शामिल हैं.
 

Ranchi: झारखंड महिला T20 टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में बड़ा बदलाव किया गया है. यह प्रतियोगिता पहले हजारीबाग में आयोजित होनी थी. अब सभी मैच रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में खेले जाएंगे. लाइव टेलीकास्ट में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण यह फैसला लिया गया है. 

 

इस टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें - कोल्हान डायनामोज, छोटानागपुर ब्लास्टर्स, संताल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स की टीमें शामिल हैं. यह पूरा मुकाबला राउंड रॉबिन लीग सह नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा. शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट का आगाज 3 जून से होगा. पहले दिन सुबह 8 बजे कोल्हान डायनामोज और छोटानागपुर ब्लास्टर्स के बीच भिड़ंत होगी. वहीं दूसरा मैच दोपहर 12:30 बजे संताल चैलेंजर्स और पलामू वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा.

 

Uploaded Image

झारखंड महिला T20 टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की लिस्ट 

 

लीग चरण के मुकाबले 6 जून तक जारी रहेंगे. प्रतिदिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी टीमों को बराबर मौके मिल सकें. अंक तालिका में रहने वाली शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल में जगह बनाएंगी. टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 7 जून को सुबह 9:30 बजे से आयोजित होगा. रांची के जेएससीए ओवल मैदान में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही