Search

 
 
 

जामताड़ा में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत पर प्रशासन की पैनी नजर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Jamtara : केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत अनुश्रवण के उद्देश्य से शनिवार को जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया.
 

Jamtara : केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत अनुश्रवण के उद्देश्य से शनिवार को जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया. 

 

जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों ने पंचायत भवन, ज्ञान केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मनरेगा योजनाओं, 15वें वित्त आयोग से संचालित विकास कार्यों और जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लाभुकों को मिल रही सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, अभिलेखों के संधारण एवं सरकारी सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की. साथ ही संबंधित कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

Uploaded Image

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत जामताड़ा प्रखंड के दक्षिणबहाल एवं पंजुनियां, नारायणपुर के झिलुवा एवं पोस्ता, करमाटांड़ (विद्यासागर) के तरकोजोरी, नाला के जामदेही, फतेहपुर के धसनियां और कुंडहित के बाबूपुर पंचायतों में निरीक्षण किया गया.

 

निरीक्षण में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक एवं आईटीडीए परियोजना निदेशक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे.

 

जिला प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त सभी तथ्यों, कमियों एवं सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त (डीसी) जामताड़ा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही