Search

 
 
 

Chakradharpur  News :  दूसरे राज्य में मजदूरी करने से बेहतर अपने खेतों में काम करें : विधायक जगत माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह केसीसी मेगा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जगत माझी ने दीप प्रज्वलित कर किया.
 
  • -सोनुवा में प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह केसीसी मेगा शिविर का आयोजन
  • -कम बारिश की संभावना के बीच किसानों को किया गया अलर्ट, बांटे गए कृषि उपकरण

Shambhu Kumar


Chakradharpur :  पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह केसीसी मेगा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जगत माझी ने दीप प्रज्वलित कर किया. 

 


इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि और पशुपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया.मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर 12 घंटे मजदूरी करने से बेहतर है कि लोग अपने खेतों में मेहनत करें. उन्होंने कहा कि यदि किसान कृषि और पशुपालन को गंभीरता से अपनाएं तो पलायन की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

 


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रखंड की किसी एक पंचायत को चिन्हित कर कृषि क्षेत्र में ‘मॉडल पंचायत’ के रूप में विकसित किया जाए, ताकि अन्य पंचायतें भी उससे प्रेरणा ले सकें.कार्यक्रम के दौरान किसानों ने गोलमुंडा लैम्पस में धान बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत विधायक से की. इस पर उन्होंने किसानों को लिखित शिकायत देने का सुझाव दिया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

 

इस अवसर पर किसानों के बीच कृषि उपकरण और उन्नत बीजों का वितरण भी किया गया. प्रभारी कृषि पदाधिकारी आर्थभंजन प्रधान ने किसानों को मॉनसून से पहले खेतों की मेड़बंदी करने तथा डोभा, तालाब और जलस्रोतों की मरम्मत कर जल संरक्षण सुनिश्चित करने की सलाह दी. वहीं इस कार्यक्रम में उप प्रमुख अर्चना महतो सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही