Search

 
 
 

मंत्री इरफान का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि कम उम्र में वैभव ने अपनी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
 
  • मंत्री इरफान अंसारी ने वैभव को सम्मानित भी करेंगे

Ranchi :  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने और उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि कम उम्र में वैभव ने अपनी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.

 

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भले ही वैभव की टीम मैच नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़े और अनुभवी गेंदबाजों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में सामना करना असाधारण प्रतिभा का परिचायक है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही वैभव को झारखंड बुलाकर सम्मानित किया जाएगा. 

 

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने साहस, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास की ऐसी मिसाल पेश की है, जो देश के लाखों युवाओं को प्रेरित कर रही है. उनकी उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई हैं.

 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का काम करेगा. उनका मानना है कि वैभव आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और देश को उन पर लंबे समय तक गर्व रहेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही