Search

 
 
 

Ramgarh News : एक साइबर अपराधी गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद

डीएसपी (मुख्यालय) आलोक रंजन ने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ा गया. उसके पास से बरामद मोबाइल में साइबर ठगी व यूपीआई/नेट बैंकिंग के जरिए रुपये मंगाने के साक्ष्य मिले हैं.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते डीएसपी आलोक रंजन.

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार विकास कुमार उर्फ विकास यादव रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुरुनानक मोहल्ले का रहने वाला है. उसके पास से 4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. उनमें लगे सभी सिम जांच में फर्जी पाए गए. कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया. 


यह जानकारी डीएसपी (मुख्यालय) आलोक रंजन ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ा गया. उसने अपना अपराध स्वीकार किया है. उसके पास से बरामद मोबाइल में साइबर ठगी व यूपीआई/नेट बैंकिंग के जरिए रुपये मंगाने के साक्ष्य मिले हैं.

 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही