Search

 
 
 

Jamshedpur : नाबालिग ने भाई पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पीड़िता लापता; ढूंढ रही पुलिस

जिले के पटमदा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 14 वर्षीय नाबालिग ने काउंसिलिंग के दौरान अपने ही भाई पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं पीड़िता के लापता होने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
 

Jamshedpur : जिले के पटमदा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. 14 वर्षीय नाबालिग ने काउंसिलिंग के दौरान अपने ही भाई पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, वहीं पीड़िता के लापता होने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.

 

जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने 8 मई को काउंसिलिंग के दौरान बताया कि पटमदा थाना क्षेत्र निवासी राहुल सरदार ने उसके साथ यौन शोषण किया. पीड़िता के मुताबिक घटना 17 जनवरी से 15 फरवरी के बीच की है.

 

बताया गया कि नाबालिग की काउंसिलिंग छोटा गम्हरिया स्थित बालिका गृह की प्रभारी अधीक्षक सह काउंसलर शालिनी कुमारी ने की थी. काउंसिलिंग के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद काउंसलर के बयान पर मामला गम्हरिया थाना पहुंचा.

 

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल पटमदा थाना क्षेत्र का है. इसके बाद मामला गम्हरिया थाना से पटमदा थाना रेफर कर दिया गया. काउंसलर शालिनी कुमारी के बयान पर 29 मई को पटमदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

 

पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. घटनास्थल पटमदा होने के कारण केस को यहां दर्ज कर जांच शुरू की गई है.

 

इधर, नाबालिग 26 मई से बालिका गृह से लापता है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता की बरामदगी के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई संभव हो पाएगी. थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता का बयान इस केस में बेहद अहम है और उसी के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी. फिलहाल पटमदा, गम्हरिया समेत अन्य पुलिस टीमों को नाबालिग की तलाश में लगाया गया है. मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही