Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौकीदारों की नियुक्ति, लंबित वेतन भुगतान सहित अन्य मांग पर होगा आंदोलन - कृष्ण दयाल सिंह

Ranchi: झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत की राज्यस्तरीय बैठक शनिवार को विधायक क्लब में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में चौकीदारों की नियुक्ति, सेवा विमुक्त कर्मियों की पुनर्बहाली, लंबित वेतन भुगतान और चौकीदारी व्यवस्था को बचाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई.


प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि  हाईकोर्ट के आदेश के कारण राज्य में चौकीदारी व्यवस्था समाप्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है. उन्होंने सीएम से मांग की कि चौकीदारों की नियुक्ति और तबादले से जुड़े आदेश को शिथिल करने के लिए सरकार तत्काल अध्यादेश लाए.

 
उन्होंने कहा कि बीट से बाहर नियुक्ति और तबादला चौकीदारी मैनुअल और नियमावली के विरुद्  निर्णय लिया गया कि चौकीदार-दफादारों की समस्याओं को लेकर फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा. पंचायत ने सेवा विमुक्त चौकीदारों को फिर से सेवा में लेने, आश्रितों की नियुक्ति और बकाया वेतन के अलावा वर्दी भत्ता भुगतान की मांग उठाई.


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व सांसद व चौकीदार-दफादारों के नेता राम अवधेश सिंह की जयंती 18 जून को हजारीबाग में मनाई जाएगी. मौके पर एतवा उरांव, रमेश पासवान, उदित पासवान, शिवचरण लोहरा, सुनील मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही