Search

 
 
 

Ramgarh News : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड, 1143 रंगरूट बने सेना का हिस्सा

गर्व व उत्साह के माहौल में 1143 अग्निवीर रंगरूटों ने 24 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. परेड के दौरान सैन्य अनुशासन, टीमवर्क, युद्धक तैयारी व पंजाब रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिली.
 
परेड करते अग्निवीर.

Ramgarh : रामगढ़ छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में शनिवार को अग्निवीर बैच-VII की भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ. गर्व व उत्साह के माहौल में 1143 अग्निवीर रंगरूटों ने 24 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. परेड के दौरान सैन्य अनुशासन, टीमवर्क, युद्धक तैयारी व पंजाब रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं की झलक देखने को मिली.

 

समारोह की अध्यक्षता पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की. इस अवसर पर प्रशिक्षक अधिकारियों के साथ-साथ अग्निवीरों के परिजन भी उपस्थित रहे. युवा रंगरूटों ने आत्मविश्वास, सटीक कदमताल और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया.

 

24 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीरों को कठोर शारीरिक अभ्यास, सामरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन, ड्रोन प्रशिक्षण और मानसिक सहनशक्ति से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य उनमें नेतृत्व क्षमता, साहस, प्रोफेशनलिज्म और कर्तव्यनिष्ठा का विकास करना था.

 

समारोह के दौरान ड्रिल, फायरिंग, शारीरिक दक्षता और ओवरऑल प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया. परेड के समापन पर सभी अग्निवीरों ने संविधान और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ ली. भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं व सम्मान को बनाए रखने का संकल्प दोहराया. अब ये अग्निवीर पंजाब रेजिमेंट की विभिन्न बटालियनों में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही