Search

 
 
 

Chatra News : सिमरिया में छह लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिमरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.113 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी मौके से फरार हो गया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.

Chatra : चतरा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.113 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी मौके से फरार हो गया. जब्त अफीम की बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपये है. यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बगरा-लावालौंग रोड स्थित गोठाई गांव के समीप जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि होने के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस टीम जैसे ही जंगल में पहुंची, वहां मौजूद लोग भागने लगे. जवानों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया.


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू गंझू व रामदेव गंझू के रूप में हुई है. दोनों लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के निवासी हैं. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की बिक्री के लिए वहां पहुंचे थे. पुलिस ने उनके पास से 1.113 किलो अफीम व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. उन्होंने कहा कि इस मामले में सिमरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही