Search

 
 
 

Chatra News : 15 लाख के ब्राउन शुगर के साथ शातिर तस्कर भुरकुंडा जंगल से गिरफ्तार

इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित भुरकुंडा जंगल मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने एक शातिर तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ दबोचा है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
 
गिरफ्तार तस्कर के बारे में जानकारी देते डीएसपी सुनील कुमार सिंह व अन्य.

Chatra : चतरा पुलिस को तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित भुरकुंडा जंगल मैदान में छापेमारी कर पुलिस ने एक शातिर तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ दबोचा है. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.


उन्होंने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा जंगल के मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है. इसके बाद डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल मैदान की घेराबंदी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से काले रंग के प्लास्टिक बैग में रखा करीब 15 लाख रुपये का 30.31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. तस्करी में प्रयुक्त की-पैड मोबाइल भी जब्त किया गया.


 डीएसपी नें बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह गांव निवासी अशोक पासवान के रूप में की गई है. इस संबंध में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी ने तस्करों को चेताते हुए कहा कि सुधर जाएं या जिला छोड़ने को तैयार रहें. कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर नशे का काला कारोबार नहीं होने दिया जाएगा.

 

उन्होंने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ड्रग पेडलर्स या तो यह धंधा पूरी तरह छोड़ दें, या फिर जेल की सलाखों के पीछे सड़ने के लिए तैयार रहें. उन्होंने साफ किया कि पुलिस अब सिर्फ तस्करों को जेल नहीं भेजेगी, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई उनकी चल-अचल संपत्ति को भी कुर्क करेगी. छापेमारी में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, एएसआई राजेश राम व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही