Search

 
 
 

रामगढ़: गिद्दी सी परियोजना के 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर CBI की कार्रवाई, CCL कर्मी परशुराम सहित तीन हिरासत में

Ramgarh: सीबीआई की टीम ने शनिवार को रामगढ़ जिले की गिद्दी सी परियोजना में कार्यरत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों पर जांच शुरू की. सुबह से चल रही इस कार्रवाई में टीम संबंधित दस्तावेज, अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई की अलग-अलग टीमें जांच के दायरे में आए अधिकारियों और कर्मियों के क्वार्टरों पर पहुंचीं और छानबीन में जुट गईं.
 

Ramgarh: सीबीआई की टीम ने शनिवार को रामगढ़ जिले की गिद्दी सी परियोजना में कार्यरत पांच अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों पर जांच शुरू की.  जिन लोगों के यहां जांच चल रही है, उनमें गिद्दी सी परियोजना के मैनेजर रामाशीष राम, अधिकारी जितेंद्र कुमार, सीसीएलकर्मी परशुराम चौधरी, शोभन चक्रवर्ती समेत एक अन्य कर्मचारी शामिल हैं .सुबह से चल रही इस कार्रवाई में टीम संबंधित दस्तावेज, अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की गहन जांच की.  जिसके बाद सीबीआई ने परशुराम सहित तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की अलग-अलग टीमें जांच के दायरे में आए अधिकारियों और कर्मियों के क्वार्टरों पर पहुंचीं और छानबीन में जुट गईं. कार्रवाई के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है. सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद गिद्दी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

 

हालांकि सीबीआई की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जांच किस मामले को लेकर की जा रही है. लेकिन स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही