Search

 
 
 

Ranchi News :  डोरंडा में तार पर गिरा पेड़, कई इलाकों की बिजली सप्लाई बाधित

राजधानी के डोरंडा इलाके में शनिवार को हुई बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ हाई वोल्टेज बिजली तार पर गिर गया. घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, वहीं कुछ देर तक सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित रही. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई.
 

Ranchi :  राजधानी के डोरंडा इलाके में शनिवार को हुई बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ हाई वोल्टेज बिजली तार पर गिर गया. घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, वहीं कुछ देर तक सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित रही. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. 

 

जानकारी के मुताबिक, डोरंडा स्थित नीलम कॉम्प्लेक्स के पास मंदिर के सामने अचानक पेड़ गिर पड़ा. पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन के साथ लो वोल्टेज केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई. डालियां तारों के संपर्क में आते ही बिजली लाइन ट्रिप कर गई, जिससे आसपास के कई इलाकों में आपूर्ति बंद हो गई. बताया जा रहा है कि डोरंडा बाजार और एजी मोड़ से जुड़े कई ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, जिसके कारण आसपास के मोहल्लों में बिजली गुल रही. 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के आपातकालीन नंबर 1912 पर सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. इसके साथ ही नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई.  खबर लिखे जाने तक मौके पर पेड़ हटाने का काम जारी था और बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही