Search

 
 
 

Tennis : जोआओ फोंसेका ने फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में नोवाक जोकोविच को हराया

टेनिस खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने फ्रेंच ओपन 2026 में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. यह मैच शनिवार को पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैट्रियर स्टेडियम में खेला गया.
 

Paris : टेनिस खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने फ्रेंच ओपन 2026 में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. यह मैच शनिवार को पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैट्रियर स्टेडियम में खेला गया. 

 

पांच घंटे तक चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद ब्राजील के खिलाड़ी ने तीन सेटों में उलटफेर करते हुए जोकोविच को पीछे छोड़ दिया. जोकोविच पहले दो सेटों में दबाव बनाए हुए थे. 

 

चौथे सेट में 3-4, 15/40 पर सर्व करते समय फोंसेका हार से सिर्फ पांच पॉइंट दूर थे, लेकिन 28वीं वरीयात प्राप्त वाले खिलाड़ी ने उन दो ब्रेक पॉइंट को रोक दिया और उस मोमेंटम का फायदा उठाते हुए जोकोविच को निर्णायक सेट खेलने के लिए मजबूर कर दिया. 

 

मैच के दौरान जोकोविच कई बार थके हुए और शारीरिक रूप से परेशान नजर आए. इसके बावजूद 39 वर्षीय खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और निर्णायक पांचवें सेट में शुरुआत में ही 3-1 की बढ़त हासिल कर ली.

 

2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में एंड्री रुबलेव को हराने के बाद, यह किसी टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ उनकी दूसरी जीत है. जोकोविच के खिलाफ अपने पहले टूर-लेवल मुकाबले में जीत हासिल करके फोंसेका ने इतिहास रच दिया.

 

इस हार के बाद नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का इंतजार और लंबा हो गया है. कार्लोस अल्काराज की गैरमौजूदगी और दूसरे ही दौर में जैनिक सिनर के बाहर होने के बाद ऐसा लग रहा था कि सर्बियाई दिग्गज खिलाड़ी के लिए खिताब की राह आसान हो गई है.

 

लेकिन लाल मिट्टी पर इस युवा खिलाड़ी ने एक नया इतिहास लिख दिया. जोकोविच के बाहर होने के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि इस साल पेरिस में टेनिस जगत को एक नया मेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम चैंपियन मिलने वाला है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही