Search

 
 
 

नार्वे चेस टूर्नामेंट में प्रग्गनानंदा ने मैग्नस कार्लसन को हराया

भारतीय स्टार खिलाड़ी प्रग्गनानंदा रमेशबाबू ने नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया. तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले प्रग्नानंद के पास सिर्फ 1 पॉइंट था. प्रग्गनानंदा कंट्रोल में रहे और धीरे-धीरे कार्लसन को पीछे छोड़ दिया. यह टूर्नामेंट डेइचमैन ब्योर्विका पुस्तकालय खेला गया.
 
  • इस जीत के साथ प्रग्गनानंदा दूसरे स्थान पर पहुंच गए

Oslo : भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी प्रग्गनानंदा रमेशबाबू ने नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हरा दिया. तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले प्रग्नानंद के पास सिर्फ 1 पॉइंट था. खेल के दौरान प्रग्गनानंदा कंट्रोल में रहे और धीरे-धीरे कार्लसन को पीछे छोड़ दिया. यह टूर्नामेंट डेइचमैन ब्योर्विका खेला गया.

 

शुरुआत में कार्लसन ने बढ़त बनाए रखा और पर ये ज्यादा समय तक नहीं चल सका. कुछ देर बाद कार्लसन ने दबाव में आकर एक बड़ी गलती कर दी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. 

 

वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोमराजू और टूर्नामेंट लीडर अलीरेजा फिरौजा ने एक तनावपूर्ण मुकाबले के बाद एक कड़ा क्लासिकल ड्रॉ खेला. फिरौजा ने बाद में आर्मागेडन गेम में जीत हासिल की और अतिरिक्त पॉइंट हासिल किए और टूर्नामेंट में अपनी मजबूत शुरुआत बनाए रखी.

 

विन्सेंट कीमर और वेस्ली सो के बीच बचा हुआ क्लासिकल गेम भी एक संतुलित संघर्ष के बाद ड्रॉ पर खत्म हुआ. वेस्ली सो ने अतिरिक्त पॉइंट्स इकट्ठा करके आर्मागेडन गेम को अपने नाम कर लिया. तीसरे राउंड के बाद, फिरोजा एक और शानदार प्रदर्शन के बाद तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई हैं.

 

बता दें कि प्रग्गानानंदा 2024 में कार्लसन को पहली बार हराया था. इस जीत के बाद उनके 4.5 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं. फिरोजा 7.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं. गुकेश के 3.5 अंक है और वह छह खिलाड़ियों के ओपन वर्ग में चौथे स्थान पर हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही