Search

 
 
 

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने की छक्कों की बारिश, तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

IPL के 19वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के विस्फोटक बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली. उन्होंने महज 29 गेंदों में 97 रन बनाए और शतक से चूक गए.
 

Lagatar Desk: IPL के 19वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के विस्फोटक बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली. उन्होंने महज 29 गेंदों में 97 रन बनाए और शतक से चूक गए. लेकिन इस पारी में उन्होंने छक्कों की बारिश करते हुए क्रिस गेल के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जिसे क्रिस गेल ने IPL 2012 में 59 छक्के लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. 


एलिमिनेटर मुकाबले में बिहार के समस्तीपुर का 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 12  छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. एक प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. साथ ही क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, उन्होंने 65 छक्के का रिकार्ड बना दिया. 

 

स्ट्राइक रेट में नया रिकॉर्ड

स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव ने इस सीजन IPL के 15 मैचों में 243 के स्ट्राइक रेट से 680 रन बना लिए हैं. क्रिस गेल ने 2013 में पुणे के खिलाफ 66 गेंद पर 175 रनों की पारी खेली थी, तब उनका स्ट्राइक रेट 266 था. जबकि, 97 रनों की पारी में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट 335 के करीब रहा. 

 

मैच का हाल

बुधवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में  टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 243 रन बनाए. 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस तरह राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही राजस्थान फाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गई है. अब उसका सामना क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से होगा. जो टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, वो टीम IPL 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही