Lagatar Desk: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को द वैली में यूनिटी कप के दूसरे सेमीफाइनल में जमैका से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भारतीय टीम गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई. टीम आखिरी पल तक गोल के लिए जूझती रही. इस मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही जमैका फाइनल में पहुंच गई. अब भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए जिम्बाब्वे के सामने उतड़ेगी.
अब 30 मई को इंग्लैंड की धरती पर साल 2002 के बाद अपना पहला मैच खेल रही भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ में जिम्बाब्वे का सामना करेगी. जिम्बाब्वे की टीम पहले सेमीफाइनल में नाइजीरिया के खिलाफ हार गई थी. फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया की भिड़ंत पिछले साल की तरह ही जमैका से होगी.
मैच का हाल
जमैका टीम सेमीफाइनल मैच में पूरी तरह से भारत पर हावी रही और टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. आठवें मिनट में जमैका के क्लार्क ने भारत के गलत पास को रोककर हाथ आए मौके को भुनाने में सफल हो गए. उन्होंने बॉल को टॉप-राइट कॉर्नर में मारकर शानदार गोल किया.
वहीं, 78वें मिनट में अपने घरेलू स्टेडियम में खेल रहे डिक्सन ने एरिया के किनारे के पास बॉल ली और शानदार फुटवर्क से डिफेंडरों को छकाते हुए आगे निकल गए. उन्होंने आकाश मिश्रा के पैरों के बीच से एक शानदार शॉट खेलते हुए गोलकीपर को छकाकर जमैका की बढ़त को 2-0 कर दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने प्रयास तो काफी किए, लेकिन टीम मैच में वापसी नहीं हो सकी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

