Search

 
 
 

Women's Hockey: नेशंस कप के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को कप्तानी

हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी विमेंस नेशंस कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगी. टीम की कप्तानी सलीमा टेटे संभालेंगी. वहीं, सविता और बीचू देवी खारीबाम को गोलकीपर के तौर पर शामिल किया गया है.
 

Lagatar Desk: हॉकी इंडिया ने FIH हॉकी विमेंस नेशंस कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 15 से 21 जून तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में होगी. टीम की कप्तानी सलीमा टेटे संभालेंगी. वहीं, सविता और बीचू देवी खारीबाम को गोलकीपर के तौर पर शामिल किया गया है. 

 

डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, निक्की प्रधान और ज्योति बैकलाइन को मजबूती देती नजर आएगी. भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के सफल दौरे के बाद नेशंस कप के लिए तैयार हैं, जहां उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेला.

 

नेशंस कप टूर्नामेंट में भारत को पूल-A  रखा गया है. जिसमें जापान, अमेरिका और उरुग्वे भी है, जबकि पूल-B में मेजबान न्यूजीलैंड, चिली, कोरिया और फ्रांस शामिल हैं. भारत की चीफ कोच शोर्ड मारिन कहा कि नेशंस कप हमारे लिए एक जरूरी टूर्नामेंट है. हम अपने लिए एक मानक सेट करने के लिए उद्देश्य के साथ खेलना चाहते हैं. इसके बाद FIH वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में भी टीम को हिस्सा लेना है.

 

बता दें, भारतीय टीम नेशंस कप में अपने अभियान का आगाज 15 जून को अमेरिका के खिलाफ करेगी. इसके बाद टीम का अगला मुकाबला जापान से 16 जून को होगा. 18 जून को टीम की भिड़ंत उरुग्वे से होगी. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला 20 और फाइनल मैच 21 जून को खेला जाना है.


भारत की 20 सदस्यीय टीम

गोलकीपर: सविता, बीचू देवी खारीबाम

डिफेंडर: सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी, शिल्पी डबास, ज्योति, निक्की प्रधान, लालथंतलुआंगी

मिडफील्डर: सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, साक्षी राणा, दीपिका सोरेंग, सोनम, लालरेमसियामी, सुनीता टोप्पो

फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, रुतुजा दादासो पिसल, इशिका, अन्नू

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही