Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में 17 अगस्त से बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप, तैयारी में बंदरों की चुनौती का ‘देसी जुगाड़’

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी. चैंपियनशिप की तैयारी अंतिम चरण में है. आयोजकों द्वारा कोर्ट, दर्शक दीर्घा से लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी. चैंपियनशिप की तैयारी अंतिम चरण में है. आयोजकों द्वारा कोर्ट, दर्शक दीर्घा से लेकर हर छोटी-बड़ी व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इस स्टेडियम में इसी साल जनवरी में इंडिया ओपन का आयोजन हुआ था, जहां विदेशी खिलाड़ियों ने सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए थे. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसी को देखते हुए, बंदरों को आयोजन स्थल से दूर रखने के लिए विशेष व्यवस्था इंतजाम किए गए है. दरअसल, इंडिया ओपन के दौरान दर्शकों के बीच बंदर आ गए थे. जिसके कारण कुछ समय के लिए मुकाबलों में भी व्यवधान हो गया था. बंदरों के दर्शकदीर्घा में घूमने की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसकी चर्चा हुई थी. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयोजक सभी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर बनाए हुए है. 

 

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में बंदरों को भगाने के लिए प्रोफेशनल लोगों की मदद ली जा रही है. जो लंगूर की हूबहू आवाज निकालते है. ताकि इलाके में मौजूद बंदर डरकर वहां से दूर चले जाते है. बंदरों को भगाने के अनूठे तरीके की सराहना पीवी सिंधु ने की है. उन्होंने कहा कि समाधान पर लोग हंस सकते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे हो रही मेहनत की सराहना की जानी चाहिए.

 

लंगूर की आवाज से क्यों डरते बंदर?

दरअसल, बंदर लंगूर से दूरी बनाकर रखते हैं. इसलिए लंगूर की आवाज सुनकर बंदरों को खतरा महसूस होता और वे वहां से भाग जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, प्रोफेशनल लोगों की मदद ली जा रही है. बता दें, इस काम के लिए अब असली लंगूरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. भारत में बंदरों को भगाने के लिए असली लंगूरों के इस्तेमाल पर 2012 से रोक है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही