Sport News: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन भारतीय महिला डबल्स की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. प्री क्वार्टर फाइनल मैच में त्रिसा और गायत्री की जोड़ी ने एकतरफा मुकाबले में जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे मुकाबले में 21-16, 21-12 से हरा दिया.
राउंड ऑफ 32 में त्रिसा-गायत्री ने अमेरिका की 16वीं वरीयता प्राप्त लॉरेन लाम और एलीसन ली को 21-15, 21-12 से हराया था. अब भारतीय जोड़ी मेडल पक्का करने से एक जीत दूर है. क्वार्टर फाइनल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना वर्ल्ड नंबर 4 रैंकिंग वाली चीन की जोड़ी जिया यी फान और झांग शू शियान से होगा. सेमीफाइनल में अगर यह जोड़ी पहुंची तो भारत को कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
हाल ही में त्रिसा और गायत्री की जोड़ी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुनी गईं है. यह जोड़ी 2022 और 2023 में लगातार दो वर्ष ऑल इंग्लैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं. इस भारतीय जोड़ी ने महीने की शुरुआत में फिलीपीन इंटरनेशनल चैलेंज भी जीता था.
लक्ष्य सेन उलटफेर के शिकार
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को बड़ा उलट-फेर देखने को मिला. दुनिया के 92वें नंबर के खिलाड़ी गैरेट टैन ने भारत के 14वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन को 73 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-17 से हरा दिया.
इस जीत के साथ टैन विश्व चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. 18 साल के अमेरिकी खिलाड़ी गैरेट टैन विश्व चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव हासिल करने इरादे से उतरे थे. उन्होंने अपनी वापसी की फ्लाइट शुक्रवार के लिए बुक कर रखी थी. लेकिन रोमांचक मुकाबले में उन्होंने भारत के लक्ष्य सेन को पराजित कर दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

