NewDelhi : छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जो बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर हैं, इन दिनों मीडिया में छाये हुए हैं. हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित उनके कार्यक्रम को लेकर विवाद जारी है. इस बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक नये वीडियो में अपने समर्थकों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब से उन्होंने घर वापसी का मुद्दा उठाया, तब से षड्यंत्र बढ़ते ही जा रहे हैं लेकिन पीछे नहीं हटना है, बहुत सक्रिय होना है. इस क्रम में बागेश्वर बाबा ने नागपुर विषय पर विरोधियों पर हल्ला बोला. कहा कि आपने कभी दूसरे धर्म के लोगों पर सवाल क्यों नहीं उठाये? हमारी हनुमान जी के प्रति निजी श्रद्धा है. हमें ज्यादा सफाई नहीं देना है, हम धर्मांतरण रोकेंगे, हम घर वापसी करवायेंगे, हम सनातन की बात करेंगे. ये तो अभी ट्रेलर है, अभी बड़ी-बड़ी चुनौतियों आयेंगी. इसे भी पढ़ें : गोंडा">https://lagatar.in/gonda-brijbhushan-sharan-singhs-trouble-increased-many-players-who-went-to-play-national-championship-returned-in-support-of-wrestlers-protesting-in-delhi/">गोंडा
: बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबत बढ़ी, नेशनल चैंपियनशिप खेलने गये कई खिलाड़ी दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में लौटे
कॉलेजियम बनाम केंद्र सरकार, तकरार कहां तक जायेगी… सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर IB और RAW की रिपोर्ट साझा किये जाने की खबर
निकाह हलाला प्रथा पर सुनवाई के लिए पांच-सदस्यीय नयी पीठ का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट
: बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबत बढ़ी, नेशनल चैंपियनशिप खेलने गये कई खिलाड़ी दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में लौटे
सनातनी हिंदुओं से प्रार्थना करेंगे कि एक हो जाओ
एक कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि हम सनातनी हिंदुओं से प्रार्थना करेंगे कि एक हो जाओ. अगर तुम नहीं जागे तो तुम्हें अपने गांव में भी भोगना पड़ेगा. इसलिए निवेदन है कि सब हिंदू एक हो जाओ और पत्थर मारने वालों पर बुलडोजर चलवाओ. कुछ दिन बाद हम भी बुलडोजर खरीदने वाले हैं. अभी पैसे नहीं हैं वर्ना हम भी बुलडोजर खरीदेंगे और राम के काज पर और सनातनी महात्माओं पर और संतों पर पत्थर चलायेगा, हम उसपर बुलडोजर चलायेंगे. इसे भी पढ़ें : SC">https://lagatar.in/sc-collegium-vs-central-government-how-far-will-the-dispute-go-news-of-ib-and-raw-reports-being-shared-on-supreme-court-website/">SCकॉलेजियम बनाम केंद्र सरकार, तकरार कहां तक जायेगी… सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर IB और RAW की रिपोर्ट साझा किये जाने की खबर
भारत अकबर का नहीं , संन्यासियों का देश
श्रद्धा मर्डर केस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि हम चुप नहीं रहेंगे. अपनी बटियों पर अत्याचार नहीं होने देंगे. इसस क्रम में उन्होंने कहा कि भारत अकबर का देश नहीं है. भारत सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद का देश है. भारत संतों- संन्यासियों का देश है. कहा था कि हम सनातन के खिलाफ नहीं सुन सकते.साईं बाबा, सनातनी नहीं हैं, हिंदू नहीं हैं
बागेश्वर बाबा ने एक कार्यक्रम में कहा कि कोर्ट ने कहा है कि साईं बाबा, सनातनी नहीं हैं, हिंदू नहीं हैं.साईं बाबा भगवान नहीं हैं. इंसान कभी नहीं हो सकता है. राम-राम हैं. हनुमान-हनुमान हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने एक कार्यक्रम में साईं बाबा का नाम लिये बिना कहा कि जब पूजा करने के लिए अपने 33 कोटि देवी-देवता हैं तो फिर किसी और को पूजने की क्या जरूरत है. इसे भी पढ़ें : बहुविवाह,">https://lagatar.in/sc-to-set-up-new-five-member-bench-to-hear-polygamy-nikah-halala-practice/">बहुविवाह,निकाह हलाला प्रथा पर सुनवाई के लिए पांच-सदस्यीय नयी पीठ का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट
Leave a Comment