Search

 
 
 

बागेश्वर सरकार निश्चित पलामू आएंगे : अरुणा शंकर

 
जिला प्रशासन बताएं पूर्व में इतनी शर्त किसी कथा के लिए रखी गई थी क्या ? Medininagar : मेदिनीनगर की प्रथम महापौर सह हनुमंत कथा समिति की संयोजक अरुणा शंकर एवं बागेश्वर धाम के प्रभारी नितेश सिंह ने कहा कि बागेश्वर सरकार निश्चित पलामू आएंगे. न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है. दोनों ने शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट की कार्रवाई के संबंध में बताया. अरूणा शंकर ने बताया कि झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गौतम चौधरी ने बागेश्वर बाबा के पलामू आने की अनुमति संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है कि डीसी द्वारा कई ऐसे बिंदु कार्यक्रम को रद्द करने के लिए उठाए गए हैं जो उचित प्रतीत नहीं होता. जस्टिस गौतम चौधरी ने मामले की अगली की तारीख 16 जनवरी निर्धारित करते हुए जिला प्रशासन से एफिडेविट फाइल करने के लिए कहा है. पिछले 2 साल में इस तरह की कथा में जो अनुमति दिए गए हैं क्या उनमें हनुमंत कथा करने के लिए जो शर्तें रखी गई है, वैसी शर्त पूर्व में कथा करने वालों के लिए भी रखे गए थे ? प्रथम महापौर एवं हनुमंत कथा के सचिव दीना जी, अतुल जी, मंटू जी ने कोर्ट का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सबों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है, कथा होकर रहेगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/illegal-mining-worth-rs-1250-crore-done-in-sahibganj-revealed-in-ed-investigation/">साहिबगंज

में 1250 करोड़ की हुई अवैध माइनिंग, ED जांच में खुलासा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही