Search

 
 
 

Baharagoda  : अवैध बालू लदा 16 चक्का ट्रक जब्त

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल पंचायत अंतर्गत यूपी-बिहार होटल के पीछे अवैध रुप से बालू लादते हुए खनन विभाग के अधिकारी ने गुरुवार की सुबह 16 चक्का ट्रक (WB29C 3126) जब्त किया है. इस मामले में ट्रक चालक और बालू माफिया के ऊपर अवैध खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-kalyannagar-indranagar-demonstrated-at-the-deputy-commissioners-office/">Jamshedpur

: कल्याणनगर-इंद्रानगर के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार एनजीटी रोक के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा सुवर्णरेखा नदी से ट्रैक्टर द्वारा सरकारी जमीन पर बालू भंडारण किया जाता है. फिर उसे जेसीबी मशीन के माध्यम से बड़े वाहनों में लोड करके जमशेदपुर तथा पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता है. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर संबंधित विभाग के अधिकारी ने छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदा ट्रक जब्त किया. इस दौरान ट्रक चालक और बालू माफिया भागने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-villagers-planted-paddy-by-blocking-the-road/">Chandil

  : ग्रामीणों ने सड़क जाम कर की धान रोपणी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही